भाजपा प्रत्याशी की बैठक में शामिल लेखपाल सफेद घेरे में।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में एक लेखपाल भाजपा प्रत्याशी की बैठकों में शामिल हो रहा है। लेखपाल की बैठकों में शामिल होने की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
ये है मामला
मवाना निवासी सुभाष गुर्जर मवाना तहसील में स्थित चकबंदी कार्यालय में लेखपाल के पद पर कार्यरत है। सुभाष गुर्जर के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें चकबंदी लेखपाल चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए एक प्रत्याशी की बैठकों में दिखाई दे रहे हैं।