फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लेखपाल और पुलिसकर्मी पर अवैध कब्जे का आरोप, धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। भाकियू आजाद संगठन ने गांव पबरसा निवासी महिला की लेखपाल व पुलिसकर्मी द्वारा आरोपी पक्ष के साथ मिलकर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रर्दशन किया।
विज्ञापन

भाकियू आजाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को धरने पर बैठ गए। नितिन बालियान ने बताया कि गांव पबरसा निवासी नेहा पत्नी हिमांशु की सास ने अपनी भूमि उसके पति हिमांशु के नाम कर दी थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग भूमि को अपनी बताकर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहें है। विगत दिनों दूसरे पक्ष के लोगों ने लेखपाल व थाना पुलिस से साठगांठ कर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करते हुए जमीन की चहारदीवारी तोड़ दी थी। विरोध करने पर एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ गाली गलौज कर अभद्रता की। पति ने वीडियो बनाया तो पुलिसकर्मी ने मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मी उसके मोबाइल से उसके पति के साथ निजी फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा है।
आरोप है कि पुलिसकर्मी सात लाख रुपये की मांग कर रहा है। 21 फरवरी को भी पीड़िता ने लेखपाल व पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते हुए एसडीएम से शिकायत की थी, लेकिन तहसील प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मांग की है कि जल्द थाना दौराला को निर्देशित किया जाए कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाए। इस दौरान सलीम, अभिषेक, शिवम, अंकित, सन्नी, पिंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें