फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीवदया और निर्धनों की सहायता के संदेश के साथ संपन्न हुआ विधान

विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला स्थित दिगंबर जैन शिखर बंद मंदिर में 44 दिवसीय विधान विधिवत रूप से हवन के साथ संप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के चौक बाजार मोहल्ला स्थित दिगंबर जैन शिखर बंद मंदिर में चल रहे श्री कल्याण मंदिर विधान का 44 दिवसीय विधान बुधवार को विधिवत रूप से हवन के साथ संपन्न हुआ। विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन


विधान का समापन आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य में हुआ। महाराज ने सभी से जीवों पर दया करने और निर्धनों की सहायता करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर घूमने वाले पशुओं को चारा खिलाकर और जरूरतमंदों की मदद करके मनुष्य भगवान को प्रसन्न कर सकता है। विधान में आयोजक समिति द्वारा शांति धारा का संचालन किया गया। इस दौरान विधानाचार्य नितेश शास्त्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही कल्याण मंदिर विधान में शामिल श्रद्धालु शिखा जैन, संतोष जैन, साधना जैन, कौशल जैन आदि को भी सम्मानित किया गया। विधान में बिनोद जैन सराफ, कमल जैन, प्रवीण जैन, संजीव जैन, वर्णिका जैन, दीपक जैन सहित अन्य ने धर्म लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें