लावड़ -------लावड़ कस्बे में भाजपा नेता मोहनसैनी ने मकर संक्राति पर कंबल बांटे
लावड़। कस्बे के मोहल्ला पटायतान में भाजपा नेता मोहन सैनी ने अपनी पत्नी अर्चना सैनी के साथ मिलकर जरूरतमंद महिलाओं को मकर संक्रांति पर लगभग 1050 ऊनी कंबलों का वितरण किया। मोहन सैनी ने कहा कि समाज के सभी व्यक्ति सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जिएं यही इस तरह के सेवा कार्यों का उद्देश्य है। पूर्व चेयरपर्सन प्रत्याशी अर्चना सैनी ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि सेवा का भाव ही समाज को मजबूत बनाता है।