फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली एवं शैक्षणिक सफलता को ध्यान में रखते हुए तनाव प्रबंधन विषय पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तनाव के कारणों, उसके प्रभावों और उससे निपटने के वैज्ञानिक व व्यावहारिक उपायों से परिचित कराना था।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में बताया कि आज की प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा व्यवस्था में तनाव स्वाभाविक है, परंतु सही दिशा और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने समय-प्रबंधन, ध्यान, योग, नियमित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और आत्म अनुशासन जैसे प्रभावी उपायों पर सरल उदाहरणों के माध्यम से प्रकाश डाला। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रश्नोत्तर सत्र में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। संचालन करते हुए शिक्षक एवं लेखक डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य ही सफलता की सच्ची नींव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें