फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुभाष चंद्र बोस की मनाई जयंती

विज्ञापन
दौराला - सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर माल्यार्पण करते। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। धर्म रक्षा सेवा सत्संग मंडल के तत्वावधान में सुभाषचंद्र बोस की जयंती और वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया गया। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने बताया कि समौली रोड बंगला कॉलोनी स्थित बिशन सिंह पार्क में सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर, वीर सावरकर की प्रतिमा पर रंग रोगन किया गया। बुधवार को उनके नेतृत्व में लोग पार्क में पहुंचे और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने सुभाष चंद्र बोस और वीर हकीकत राय के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान चौधरी देवेंद्र देशवाल, प्रवीण, धर्मेंद्र, दीपक, विपिन, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें