फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षा की गुणवत्ता का मुख्य मापदंड है सीखना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। दयावती मोदी अकादमी के पुस्तकालय में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में सीखने के परिणाम और शिक्षण पद्धतियां विषय पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान ने मुख्य अतिथि सुमन सिंह, कोमल तोमर को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण क्षमता को बढ़ाना, विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों को अधिक प्रभावी बनाना रहा। सुमन सिंह ने कहा कि अधिगम परिणाम शिक्षा की गुणवत्ता का मुख्य मापदंड हैं। 21वीं सदी की शिक्षण पद्धति का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। डॉ. ऋतु दीवान ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि जीवन कौशल और मानवीय मूल्यों का विकास करना है। उप-प्रधानाचार्य विवेक सिंह यादव, शशि ढाका, अनीता डोगरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें