लालकुर्ती पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किए आरोपी। स्रोत पुलिस
फोटो
मेरठ। लालकुर्ती थाना पुलिस ने मंगलवार को चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि कंकरखेड़ा के चौक मोहल्ला निवासी विशाल की बाइक 10 सितंबर को पीएल शर्मा रोड स्थित कोचिंग सेंटर से चोरी हो गई थी। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी। मंगलवार को दौराला क्षेत्र के चिरौड़ी गांव निवासी अंकुश और करन को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। दोनों से एक-एक मोबाइल भी बरामद हुए। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद