फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में अपने कार्यकाल के दौरान सुर्खियों में रहीं जिलाधिकारी बी. चंद्रकला

Sun, 02 Apr 2017 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
डीएम बी चंद्रकला
विज्ञापन
मेरठ की निवर्तमान डीएम बी. चंद्रकला अपनी कार्यप्रणाली को लेकर खूब लोकप्रिय रहीं। उन्होंने मेरठ में तैनाती के साथ ही कई विभागों में छापामारी का अभियान चलाकर हड़कंप मचा दिया था। खुले में शौच मुक्त का उनका अभियान मेरठ में भी खासा लोकप्रिय हुआ। उन्होंने सुबह के समय गांव-गांव जाकर लोगों को खुले में शौच न करने को लेकर जागरूक किया। वहीं, शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा। 
विज्ञापन


बी. चंद्रकला बुलंदशहर में डीएम रहते हुए भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करने की वजह से चर्चा में आईं। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद बिजनौर में भी उन्होंने खुले में शौच और स्वच्छता अभियान पर खूब काम किया। इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। मेरठ में उन्होंने तीन सितंबर 2016 को बतौर डीएम चार्ज लिया था। आधी रात को चार्ज संभालने के बाद सुबह से ही उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्लान तैयार किया। स्कूलों में मिड-डे मील पर खास फोकस किया। चिकित्सकों की लापरवाही पर भी सख्ती दिखाई। भू माफियाओं, खादर में शराब माफियाओं पर भी सख्ती के कारण उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई। चुनाव के दौरान साक्षी महाराज सहित कई नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन में भी कड़ी कार्रवाई के लिए वह चर्चा में रहीं। हस्तिनापुर क्षेत्र के विकास को लेकर भी योजना तैयार की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें