बुधवार को हाईकोर्ट बेंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति की बैठक बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर में हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता मेरठ में आज मुख्यमंत्री का घेराव करने और न मिलने पर काले झंडे दिखाएंगे।
मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री का घेराव करने और न मिलने पर काले झंडे दिखाने का एलान किया है। इसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अधिवक्ता बार में जमा होंगे और कार्यक्रम स्थल की तरफ रवाना होंगे। आज वे न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को हाईकोर्ट बेंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति की बैठक बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर में हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया है। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर त्यागी और महामंत्री सचिन चौधरी ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में अधिवक्ता बार में जमा होंगे।
वहां से अधिवक्ताओं की यूनिफार्म में मुख्यमंत्री के सम्मेलन स्थल पर जाएंगे। मुख्यमंत्री से मिलकर हाईकोर्ट बेंच की मांग को पूरा कराए जाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री नहीं मिलते हैं तो उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा 25 नवंबर को जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन अवसर पर प्रदर्शन के लिए 17 नवंबर को आंदोलन की आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर में पदाधिकारियों की बैठक दोपहर 12 बजे होगी। 17 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
बैठक में विभिन्न जनपदों एवं तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। इनमें सहारनपुर, कैराना, बागपत, मुजफ्फरनगर, मोदीनगर, चांदपुर के पदाधिकारियों के साथ मेरठ बार के पूर्व अध्यक्ष अजय त्यागी एंव वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार सोम, संयुक्त मंत्री शिवम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता केन्द्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन महावीर सिंह त्यागी व संचालन संयोजक सचिन चौधरी ने किया।