फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने थाने पर किया हंगामा

Mon, 30 Sep 2019 09:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मृतक अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कचहरी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे अधिवक्ता जाहिद की पुसार मार्ग पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की गर्दन व हाथ में दो गोलियां लगी हुई थी।  परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


पलड़ा गांव निवासी जाहिद (40) पुत्र हबीबुल्ला बागपत कचहरी में अधिवक्ता थे। सोमवार शाम बागपत कचहरी से काम खत्म कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जब वह पुसार-पलड़ा मार्ग पर नहर की पटरी पर पहुंचे तो अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। गर्दन में तमंचे से सटाकर गोली मारी गई। एक गोली हाथ में लगी हुई है। बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग निकले। वारदात से पुलिस  में हड़कंप मच गया। एसओ रमेश सिंह सिंधू फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

अधिवक्ता की हत्या के बाद परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। मृतक के भाई खालिद ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उसके भाई के साथ कोई लूट भी नहीं हुई। उसके शव के पास बाइक, अंगूठी, २० हजार रूपये की नगदी सुरक्षित मिली है।  एसओ रमेश सिंह सिंधू ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। परिजन भी किसी से रंजिश नहीं बता रहे है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
अधिवक्ता जाहिद की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भाई ने बताया कि वह छह साल से बागपत कचहरी में प्रैक्टिस करता था। प्रतिदिन बाइक पर शाम को घर आता था। उसके एक बेटा व एक बेटी है। मृतक की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

वारदात में शामिल है कोई करीबी
अधिवक्ता की गर्दन में जिस तरह सटाकर गोली मारी गई है, उससे अंदेशा है कि बाइक को पहले रूकवाया गया होगा। इसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या की गई। यह भी अंदेशा है कि पहले बाइक पर लिफ्ट ली और जंगल में बाइक धीमी कराकर हमलावर ने पीछे से गर्दन में सटाकर गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें