फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लतीफपुर पीएचसी पर विशेषज्ञ न उपकरण, मरीज करते हैं रेफर

विज्ञापन
मरीज को दवाई देते फार्मासिस्ट स्रोत संवाद
विज्ञापन
(अभियान पीएचसी : लतीफपुर)
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव लतीफपुर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिना विशेषज्ञ चिकित्सकों व संसाधनों के अभाव में भगवान भरोसे चल रहा है। यहां पर स्टाफ की भारी कमी के कारण मौजूद फार्मासिस्ट लोगों को उपचार दे रहे हैं।
शुक्रवार को लतीफपुर पीएचसी में तमाम कमियां नजर आई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लतीफपुर पर डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और उपकरणों जैसे वेंटिलेटर और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी साफ नजर आई। इससे मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज नहीं मिल रहा हैं। गंभीर बीमारियों या आपातकालीन स्थिति में मरीजों को यहां से बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। यहां केवल एक फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और स्वीपर ही मौजूद मिले।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि यहां पर वर्ष 2020 में कोरोना काल के बाद से चिकित्सा विशेषज्ञ और आयुष विशेषज्ञ तैनात नहीं हुए जबकि पूर्व में यह दोनों विशेषज्ञ यहां तैनात थे। पीएचसी केंद्र पर आज तक लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजिस्ट भी नहीं है। उपकरण भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिले। इस कारण यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे थी। जबकि केंद्र पर हर रोज गांव सहित आसपास के करीब 100 मरीज पहुंचते हैं जिन्हें यहां तैनात फार्मासिस्ट देखकर दवाइयां दे रहे थे। चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। यहां इमरजेंसी सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी। यहां इमरजेंसी कक्ष में तीन बेड हैं परंतु कमरे में अंधेरा छाया हुआ था।


नहीं है एक्सरे की सुविधा
लैब टेक्नीशियन नहीं होने से एक्सरे रूम बंद मिला। पीएचसी में प्रतिदिन छह-सात मरीजों को एक्सरे के लिए लिखा जाता है लेकिन एक्सरे की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।


फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय के हवाले मरीज

पीएचसी में प्रतिदिन लगभग 150 मरीज नए व पुराने आते हैं। ऐसे में पीएचसी पर चिकित्सा विशेषज्ञों के न होने के कारण मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।


पीएचसी पर मिल जाती है दवाइयां
ग्रामीण बुध सिंह ने बताया कि उनकी उम्र करीब 70 वर्ष है और उन्हें अस्थमा की बीमारी है। वह पांच साल से लगातार पीएचसी पर दवाई लेने के लिए आ रहे हैं।

एक्सरे की सुविधा नहीं, होती है परेशानी
तारापुर निवासी सागर गिरी महाराज ने बताया कि पीएचसी लतीफपुर में जांच करने के लिए गए थे परंतु एक्सरे की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस कारण प्राइवेट एक्सरे कराना पड़ा। चिकित्सा विशेषज्ञ नहीं होने पर परेशानी होती है।
विज्ञापन



विभाग को अवगत कराया
लतीफपुर में पीएचसी पर चिकित्सा विशेषज्ञ की कमी है। इसके संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। -अमित त्यागी, प्रभारी सीएचसी, हस्तिनापुर

मरीज को दवाई देते फार्मासिस्ट स्रोत संवाद

मरीज को दवाई देते फार्मासिस्ट स्रोत संवाद

मरीज को दवाई देते फार्मासिस्ट स्रोत संवाद

मरीज को दवाई देते फार्मासिस्ट स्रोत संवाद

मरीज को दवाई देते फार्मासिस्ट स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें