इसके बाद घर से उनकी शव यात्रा शुरू हुई। शवायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जब तक सूरज चांद रहेगा, लोकेंद्र भैया तुम्हारा नाम रहेगा के नारे गूंजने लगे। शवयात्रा घर से गांव के मुख्य मार्गों से निकलती हुई घर के पास स्थित नौ बीघा जमीन में पहुंची। वहां अपर पुलिस महानिदेशक बरेली प्रेम प्रकाश, कमिश्नर मुरादाबाद राजेश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहित बेनीवाल, डीएम अटल कुमार राय, एसपी प्रभाकर चौधरी समेत तमाम अफसर व भाजपा नेताओं ने पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद उनके 11 साल के पुत्र तेजस्व ने विधायक के शव को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ जमा रही। इलाके तक के लोग वहां जमा रहे। बड़ी तादाद में महिलाएं भी वहां मौजूद थीं। हर किसी की आंख नम थी। हर कोई विधायक को याद करके फूट-फूटकर रो रहा था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/