फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डीएम ने अधिकारी से कहा-'हम गला काट देंगे तुम्हारा', वीडियो वायरल

Thu, 22 Feb 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डीएम और पंचायत कार्यकारी अधिकारी - फोटो : ani
विज्ञापन
यूपी में एक जिलाधिकारी ने काम में लापरवाही बरतने पर पंचायत कार्यकारी अधिकारी को धमकाया है। धमकी देने का वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन


वीडियो सहारनपुर के जिलाधिकारी पीके पांडेय का है। दरअसल जिलाधिकारी सहारनपुर की बेहट नगर पंचायत के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। काम पूरा नहीं होने पर डीएम भड़क गए।    

उन्होंने अधिकारी से कहा कि हम गला काट देंगे तुम्हारा। यह कहते हुए जिलाधिकारी कैमरे में कैद हो गए। जिसका वीडियो वायरल हो गया है।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रजिस्टर चेक करते हुए उन्हें कुछ खामियां मिलीं, जिन पर उन्होंने ईओ राजीव कुमार को हड़काना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

डीएम और ईओ
इसके बाद उनका पारा लगातार हाई होता चला गया। इसके बाद उन्होंने ईओ से कहा कि अगर काम नहीं करोगे तो 'गला काट देंगे तुम्हारा', समझे। डीएम के सामने पहले ही पसीने-पसीने हुए खड़े ईओ इस धमकी के बाद काफी घबरा गए।

यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया। इतना ही नहीं, बैठक में मौजूद कर्मचारी भी डीएम की भाषा चयन से हैरान नजर आए। वहीं पूरे मामले पर जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों और बातचीत को तोड़ मरोड़कर पेश किया है। यह सच्चाई से परे है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें