फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कोर्सों में एडमिशन की आज अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों में एडमिशन का सोमवार को अंतिम दिन है। इसके बाद विवि एडमिशन का मौका नहीं देगा। जो छात्र-छात्राएं ऑफर लेटर जमा कर चुके हैं, वे आज एडमिशन ले सकते हैं। कॉलेजों से भी स्पष्ट कहा गया है कि पोर्टल पर तुरंत सभी दाखिले कन्फर्म कर दें।
विज्ञापन

कैंपस-कॉलेजों में काफी दिनों से एडमिशन हो रहे हैं। पीजी में विवि प्रशासन ने तीसरी बार छात्र-छात्राओं को एडमिशन का मौका दिया था। 16 जनवरी से 18 जनवरी तक ऐसे छात्रों को एडमिशन का मौका दिया गया है। सोमवार को छात्र-छात्राएं कॉलेजों में जाकर फार्म भरकर फीस जमा कर दें। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। एडमिशन की बात करें तो एडेड और राजकीय कॉलेजों को छोड़कर सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली पड़ी हैं। एमए, एमकॉम-एमएससी-एमएससी कृषि को छोड़कर बाकी कोर्सों का बुरा हाल है।
एमएमएच कॉलेज के छात्र आज बदल लें कॉलेज
एलएलबी में एमएमएच कॉलेज को अभी तक बीसीआई से मान्यता पत्र नहीं मिला है। कॉलेज का नाम पहली मेरिट में गलती से आ गया था। ऐसे में विवि प्रशासन ने एमएमएच कॉलेज में हुए सभी 220 एडमिशन को कैंसिल कर दिया है। इन छात्र-छात्राओं को अपने फार्म में बदलाव करते हुए एमएमएच कॉलेज की बजाय दूसरे कॉलेजों की वरीयता भरकर संशोधन करने को कहा था, लेकिन अभी तक इन छात्र-छात्राओं ने संशोधन नहीं किया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इन छात्र-छात्राओं को सोमवार शाम चार बजे तक अंतिम मौका दिया है, अगर वरीयता सूची में से इन्होंने दूसरे कॉलेज नहीं भरे तो मेरिट में नाम नहीं आने की जिम्मेदारी खुद छात्रों की होगी। इसके साथ एडमिशन कैंसिल वाले छात्र-छात्राओं से कहा गया है कि वे अपनी एमएमएच कॉलेज से अपनी फीस वापस ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस में सीट और दाखिले
विषय - सीटें - एडमिशन
एमए अर्थशास्त्र - 20 - 21
एमए अंग्रेजी - 20 - 18
एमए हिंदी - 20 - 09
एमए इतिहास - 20 - 21
एमए राजनीति विज्ञान - 20 - 16
एमए साइकोलॉजी - 20 - 18
एमए संस्कृत - 20 - 07
एमए सोशोलॉजी - 20 - 22
एमए उर्दू - 20 - 15
एमकॉम - 40 - 13
एमएससी बॉटनी - 20 - 22
एमएससी केमिस्ट्री - 21 - 23
एमएससी मैथ - 20 - 22
एमएससी फिजिक्स - 20 - 21
एमएससी स्टेक्टिस - 20 - 21
एमएससी जूलॉजी - 20 - 22
एमससी जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग - 15 - 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें