जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद के बेहट क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक जनसेवा केंद्र संचालक को गन प्वाइंट पर लेकर लूट लिया। बदमाश लैपटॉप और नगदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में करीब 95 हजार का रुपए बताए गए है। इस दौरान पीड़ित ने बदमाशों की बाइक का पीछा किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उसकी तरफ तमंचा तान दिया, इससे वह पीछे हट गया। इसके बाद बदमाश छुटमलपुर रोड की तरफ भाग निकले।
मांझीपुर गांव निवासी अनिल की कलसिया बस स्टैंड पर फोटो स्टेट और स्टेशनरी की दुकान है। इसी दुकान में वह जनसेवा केंद्र और यूनियन बैंक की मिनी ब्रांच चलाता है। सोमवार सुबह वह बैग को बाइक की सीट पर रखकर दुकान का लॉक खोल रहा था। वह लॉक खोल भी नहीं पाया था कि इसी दौरान एक बाइक दुकान पर आकर रुकी। बाइक पर तीन बदमाश सवार थे। पीछे बैठे दो बदमाशों ने बाइक से उतरते ही उसकी तरफ तंमचें तान दिए और बाइक की सीट पर रखा बैग लूटकर भागने लगे। अनिल और पास में मौजूद नाई ने बदमाशों का पीछा किया तो पीछे बैठे बदमाश ने उनकी तरफ तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी। जिस पर वे पीछे हट गए और बदमाश छुटमलपुर रोड की तरफ भाग निकले।
यह भी पढ़ें: अनलॉक-1: खुल गए मंदिरों के कपाट, यहां देखें- पश्चिमी यूपी के छह जिलों की 15 तस्वीरें
इसके बाद सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं सूचना के घंटों बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सभी बदमाशों ने मुंह कपड़े से ढक रखा था और उनके पास सिल्वर कलर की स्प्लेंडर बाइक थी। वह बाइक का नंबर नहीं देख पाया।
वारदात से पहले की गई थी रेकी
जिस तरह से बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है, उससे माना जा रहा है कि बदमाशों ने पहले से रेकी की होगी। अनिल यूनियन बैंक की मिनी ब्रांच चलाता है और रोजाना बैंक संबंधी लेनदेन होने के बाद वह दुकान से लैपटॉप और नगदी बैग में रखकर घर लेकर जाता है। इसकी जानकारी भी बदमाशों को पहले से थी, इसलिए उन्होंने केवल बैग पर ही हाथ डाला। दूसरे बदमाशों को अनिल के दुकान खोलने का समय भी पहले से पता था, जिस समय वारदात की गई। उस समय बस स्टैंड पर इक्का-दुक्का दुकानें ही खुलती है। इस दौरान वहां ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं रहती।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/