मेरठ। मुल्ताननगर निवासी एक व्यक्ति ने जीवित युवक को मृत दिखाकर धोखाधड़ी से उसकी 400 गज जमीन अपने बेटे के नाम करा दी। पीड़ित आरोपी पिता-पुत्र सहित पांच लोगों पर एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
परतापुर के डूंगरावली गांव निवासी सुनील कुमार ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र देकर बताया कि बागपत रोड स्थित मुल्ताननगर निवासी विक्रम सिंह यादव ने उनके भाई सुशील को मृत दिखाकर वर्ष 2002 की वसीयत के आधार खुद को उनकी जमीन का मालिक दर्शाया। इसके बाद 25 अप्रैल 2025 को 400 गज जमीन अपने बेटे हरीश यादव के नाम कर दी। उन्हें जब इस बात का पता चला तो उन्होंने छीनबीन की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हे हत्या की धमकी दी। एसएसपी के निर्देश पर परतापुर पुलिस ने विक्रम सिंह यादव, उनके बेटे हरीश यादव, मनीष यादव, संतरपाल और आशीष कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सौम्या अस्थाना कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।संवाद