फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भंडारे का शुभारंभ, शिवभक्तों का किया स्वागत

विज्ञापन
दौराला - दौराला में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ करते। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
दौराला। थाने के सामने जय शिव कांवड़ सेवा समिति की ओर से आयोजित 53वें शिवभक्त कांवड़ सेवा भंडारे का रविवार को विधिविधान के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में भगवान आशुतोष के चरणों में पूजा-अर्चना कर जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई। पंडित भोला दत्त ने हवन-पूजन संपन्न कराया। भंडारे का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान और बिल्डर अनिल चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और उन्हें प्रसाद व भोजन कराया गया। इस दौरान दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, भारतवीर, देवेंद्र पाल, सचिन उपाध्याय, देवेंद्र, सुनील, अभिनव, रविंद्र, संजय पनवाड़ी, संजीव, संजय, मुदित, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें