फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृष्ण जन्मोत्सव पर बांसुरी बांटकर मनाई खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती स्थित श्री रामा संकीर्तन मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास पं. अम्बुज मिश्रा ने सरल भाषा में कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। नन्हें बालक को कृष्ण स्वरूप में देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भक्तों ने टॉफियां बांटीं और छोटी-छोटी बांसुरियां वितरित कीं। लीलाधारी के जयकारों से मंदिर गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा व्यास ने भगवान कृष्ण के जन्म और कंस के अत्याचारों का प्रसंग सुनाया। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने सभी का आभार जताते हुए कार्तिक मास की प्रभातफेरी की बधाई दी। उन्होंने बताया कि कल प्रभातफेरी मैदा मोहल्ला पार्ट-3 में भ्रमण करेगी। इस दौरान प्रचार सचिव राजेश शर्मा और नवीना छाबड़ा सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें