फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आंवला नवमी पर मंदिरों में गूंजे भजन, प्रभात फेरी निकाली

Wed, 18 Nov 2026 07:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा के महादेव, सूरजकुंड सती माता मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में हुआ पूजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आंवला नवमी पर बुधवार को कंकरखेड़ा स्थित मंदिर महादेव से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। आचार्य संजय त्रिपाठी के सानिध्य में सुबह पांच बजे शुरू हुई प्रभात फेरी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव, जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने नगर की परिक्रमा करते हुए विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर महादेव प्रबंध समिति के सचिव एवं मुख्य यजमान नीरज मित्तल ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी को आंवला नवमी के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

सूरजकुंड स्थित सती माता मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और विधि-विधान से पूजन किया। महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की आवाजाही बनी रही।

आचार्य संजय त्रिपाठी ने बताया कि आंवला नवमी पर आंवला, तुलसी और शालिग्राम की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन इनमें देवताओं का वास होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सनातन परंपराओं और धार्मिक संस्कारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर नीरज मित्तल परिवार सहित उपस्थित रहे। इनके अलावा किशन कुमार गुप्ता, मदन गोपाल गुप्ता, गौरव गोयल, रामगोपाल शर्मा, राजेश अँधेरा, अनूप, अमित गुप्ता, शांतनु त्रिपाठी, जगमोहन, कृष्णानंद त्रिपाठी और शुभम त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें