पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी
संचालक पर हुए हमले के बाद पुलिस ने किसी को भी स्कूल में नहीं आने दिया। स्कूल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। पुलिस ने कैमरों की डीवीआर को अपने कब्जे में लिया है।
शिक्षिका ने भी संस्थापक पर लगाए हैं आरोप
खतौली। स्कूल में पढ़ाने वाली अनुसूचित जाति की शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी अप्रैल माह की सैलरी रुकी हुई थी। वह कार्यालय में सैलरी की बात करने के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ अभद्रता की और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर स्कूल में मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाया।