फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास पर विज्ञान केंद्र में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर विज्ञान केंद्र से सामान चोरी कर लिया। प्रभारी रविवार शाम को केंद्र पर पहुंचे तो उन्होंने सामान अस्त व्यस्त होने पर लोहिया नगर पुलिस को सूचना दी। जागृति विहार सेक्टर नौ के रहने वाले दीपक शर्मा एनएएस इंटर कालेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास पर स्थित विज्ञान केंद्र के वह प्रभारी हैं। रविवार शाम को वह केंद्र पर पहुंचे। ताला खोलकर अंदर घुसे तो देखा कि चोर पचास हजार रुपये कीमत के रखे तार, टुल्लू पंप का सामान, पूजा का सामान और बढ़ई के औजार भी बदमाशों ने चोरी कर लिए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें