फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर के मकान के ताले तोडकर लाखों की चोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में चोरों ने बिल्डर के बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। रविवार को घर पहुंचे बिल्डर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

खरखौदा थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी बिल्डर नफीस पुत्र मो. यूसुफ परिवार के साथ जलालपुर में रहते हैं। उनका एक मकान शौकत कॉलोनी में है। नफीस ने बताया कि वह परिवार के साथ तीन दिन शौकत कॉलोनी में रुके थे। इस दौरान बेटी की शादी के लिए सामान खरीदकर रखा था। एक दूसरा मकान खरीदने के लिए 12.65 लाख रुपये भी रखे थे। शनिवार को परिवार के साथ जलालपुर लौट गए थे। रविवार रात शौकत कॉलोनी आए तो घर का ताला टूटा मिला। घर से पूरी नकदी और करीब तीन लाख के जेवरात गायब थे। सूचना पर पिलोखरी चौकी पुलिस पहुंची। चौकी इंचार्ज करतार सिंह ने तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें