माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लेडीज क्लब की ओर से आईएमए हॉल में शिक्षक दिवस और गणेश चतुर्थी दिवस समारोह मनाया गया। इसमें संस्था की ओर से महिलाओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष नीता दुबलिश ने सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत किया। वंदेमातरम के साथ सभा का शुभारंभ हुआ। मधु जैन एवं सुजाता जैन गणेश जी के समक्ष ने दीप प्रज्वलन किया। गणेश जी के गुणगान के बाद क्लब सचिव वर्षा गर्ग ने पिछले माह की रिपोर्ट सुनाई।
कार्यक्रम में तनु अग्रवाल ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के परिणाम निकाले और विजेताओं निशि रस्तोगी, प्राची मित्तल, अलका भार्गव को पुरस्कृत किया। शिक्षक दिवस पर क्लब की ओर से शिक्षिकाओं नीलम शर्मा, संगीता अग्रवाल, अंजलि मित्तल, सत्या त्यागी, नीरा जैन, अंजलि जैन, मीरा बंसल, मंजू कुलभूषण, ऋतु रस्तोगी, शशि सिंगल व उषा विभु को सम्मानित किया गया। इनके अलावा पर्यावरण प्रिंसेस में मधु भार्गव को, सास-बहू सम्मान में नीलम जैन व उनकी बहु रानी मनी जैन, नीता दुबलिश उनकी बहु रानी पलक दुबलिश को सम्मानित किया गया।
पंक्चुअलिटी अवार्ड की विजेता पूर्व अध्यक्ष कविता वासवानी और अलका गुप्ता रहीं। कार्यक्रम में सलाद प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें काफी सदस्यों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में किचन गार्डन से सुजाता जैन और मधु जैन शामिल रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम सुनीता गुप्ता, द्वितीय नीलम हंस, तृतीय मधु गोयल रहीं। कार्यक्रम संयोजिक नीरा जैन ने चित्रहार यादों का सफर के कार्यक्रम को बहुत सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सरोज मित्तल, सीमा जैन, अंजलि जैन, उमंग जैन, ममता जैन, प्रीति रस्तोगी रहीं।