फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कंकरखेड़ा में खुले नाले में गिरने से मजदूर की मौत, शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना के भाटवाड़ा निवासी के रूप में हुई पहचान
विज्ञापन

खुले नाले में शव मिलने की दस दिन में चौथी घटना
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगला तासी गांव में मंगलवार सुबह एक खुले नाले में सरधना के भाटवाड़ा मोहल्ला निवासी संजय (50) का शव मिला। पुलिस का कहना है कि संजय के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। खुले नाले में शव मिलने की यह दस दिन में चौथी घटना है। इसके बावजूद नगर निगम ने खुले नालों को बंद करने का कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इससे लोगों में नाराजगी है।
नंगला तासी में शव नाले से बाहर निकालकर जांच की गई। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। उसने लोअर और हरे रंग की शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। मृतक के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर पहचान करने का प्रयास किया गया। शाम को मृतक की पहचान हुई और परिजनों को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन

बताया गया है कि सोमवार को नाले की सफाई की गई थी। इसके बाद नाले को खुला छोड़ दिया गया। नाले से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर शराब का ठेका भी है। भाटवाड़ा के सभासद मुकेश कुमार ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर शव का फोटो देखकर उन्होंने पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। संजय पुताई का काम करते थे। वह दो-तीन से कंकरखेड़ा में काम कर रहे थे। वे काम करने के बाद वहीं रुक जाते थे। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। दो बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है।

दस दिन में खुले नाले में इनके शव भी मिले
14 जून - मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में ओडियन नाले से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई।
16 जून - ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर माधवपुरम गेट के पास खुले नाले में आरकेपुरम निवासी बाइक मैकेनिक रवि (25) का शव मिला।

18 जून - जाकिर कॉलोनी निवासी अब्दुल समद (15) का शव मिला। उसकी हत्या कर शव नाले में फेंका गया था।




पांच शव मिलने पर ठेका हटवाने के लिए लिखा था पत्र
ओडियन नाले में 14 जून को शव मिलने के बाद एक साल में इस नाले से मिलने वाले शवों की संख्या पांच हो गई थी। हैरानी की बात यह है कि इनमें से एक भी शव की अब तक पहचान नहीं हुई है। शव ब्रह्मपुरी थाने से सौ मीटर की दूरी पर मिला। थाने के ठीक सामने शराब का ठेका है। ठेके के आसपास दिन रात लोग सड़क किनारे शराब पीते हैं। पुलिस को आशंका है नशे की हालत में नाले में गिरने से लोगोें की मौत होती है। इसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ब्रह्मपुरी थानाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शराब का ठेका हटाने की अपील की थी लेकिन अब तक ठेका नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन


खुले नाले बंद कराने के लिए निगम को लिखेंगे पत्र
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नाले में गिरने से संजय की मौत हुई है। आशंका है कि वह नशे की हालत में नाले में गिर गए थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। खुले नाले बंद कराने के लिए निगम को पत्र लिखा जाएगा।
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें