फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर मीरपुर गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए काम कर रहे दो मजदूर एचटी विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। इससे एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव मीरपुर में मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर स्थित तालाब के पास 100 केवी ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य एक निजी कंपनी के ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। बुधवार को मजदूर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए बोरिंग करने का काम कर रहे थे। कार्यस्थल के ऊपर से गुजर रही एचटी विद्युत लाइन में आपूर्ति चालू थी। मजदूरों ने अर्थिंग का कार्य करते समय लोहे के पाइप को ऊपर उठाया तो वह एचटी लाइन से छू गया। इससे काम कर रहे दो मजदूर लख्मीचंद (50) पुत्र गरीबदास निवासी गांव भड़ेरा जाहिदपुर थाना खरखौदा, इमरान (40) पुत्र शमीम निवासी जाकिर कॉलोनी मेरठ चपेट में आने से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी पर लेकर पहुंची, जहां गंभीर रूप से घायल लख्मीचंद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है हादसे के संबंध में कोई तहरीर निगम या परिजनों की तरफ से नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एसडीओ मोहम्मद उम्मेद खान का कहना है कि निजी ठेकेदार द्वारा बिजली निगम को सूचना दिए बिना कार्य किया जा रहा था। इसके चलते हादसा हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें