फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रक की टक्कर से लैब संचालक घायल, पैर की सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़ित की तहरीर पर आरोपी चालक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में सीसीएसयू के पास चार मई को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक रवि और उसका चचेरा भाई भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रवि का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसके बाद उसकी सर्जरी करानी पड़ी। पीड़ित पक्ष ने सोमवार को मेडिकल थाने में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

गाजियाबाद हैदरपुर निवासी सतपाल ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 4 मई की शाम करीब साढ़े चार बजे उनका बेटा रवि और भतीजा भूपेंद्र तेजगढ़ी स्थित एक निजी हॉस्पिटल से अपनी पैथोलॉजी लैब की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों सीसीएस यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे, तभी गलत दिशा से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज गति और लापरवाही से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि और भूपेंद्र ट्रक के साथ कुछ दूर तक घिसटते चले गए थे। आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत एक अस्पताल में भर्ती कराया था। रवि की हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया था। जहां उसके पैर की सर्जरी की गई थी। सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें