फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुंतेश जिलाध्यक्ष और अनिल जिला मंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

नोट-फोटो भी जरूर लगाए

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विकास भवन सभागार में विकास विभाग के लिपिकीय कर्मचारियों का एक दिवसीय सम्मेलन हुआ। इसमें ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन मेरठ शाखा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। कुंतेश जिला अध्यक्ष और अनिल कुमार सिंह जिला मंत्री चुने गए। यह चुनाव 21 नवंबर 2026 को लखनऊ में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन से पहले अनिवार्य था।
नवगठित कार्यकारिणी में राजकुमार चौधरी को संरक्षक चुना गया। कुंतेश जिला अध्यक्ष और अनिल कुमार सिंह जिला मंत्री बने। अनिल गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अंशु गुप्ता उपाध्यक्ष चुनी गईं। योगेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, बरखा लेखा परीक्षक और ज्योति मलिक संगठन मंत्री बनाई गईं। रमेश कुमार संयुक्त मंत्री और सावन कुमार सांस्कृतिक मंत्री नियुक्त हुए। नौरत सिंह, बृजेश कुमार, लाखन सिंह, हारिस अहमद और कोमल सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय महामंत्री हृदय राम यादव ने बताया कि पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष से अधिक हो चुका था। इसलिए उसे भंग कर दिया गया। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार तोमर और प्रांतीय उपाध्यक्ष राम बहादुर को चुनाव अधिकारी बनाया गया। इनकी देखरेख में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें