फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में कुमकुम रही प्रथम

Sat, 30 Aug 2025 10:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में बागपत की कुमकुम प्रथम स्थान पर रही।
100 मीटर दौड़ में कुमकुम (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान, मानसी (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान व तनीषा (बी.एस.सी. प्रथम वर्ष)ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, प्रतिस्पर्धा की भावना तथा मानसिक एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या डॉ नीलम सिंह जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए किया। इस दौरान प्राचार्य ने बताया कि खेल जीवन में अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास को विकसित करते हैं। खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉ रचना बालियान के निर्देशन में क्रीड़ा समिति द्वारा कराया गया। शतरंज प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रणनीतिक सोच और मानसिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही छात्राओं को व्यायाम के महत्व के बारे में बताया गया तथा महाविद्यालय में उपलब्ध व्यायाम उपकरणों पर छात्राओं से अभ्यास कराया गया।विजेता छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ सीमा गौतम, डॉ. सुरभि सिंघल, डॉ सुमन सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें