फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप ने सीएम को बताया...पिछले साल मिले थे पांच हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप ने सीएम को बताया...पिछले साल मिले थे पांच हजार रुपये
विज्ञापन

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेेश भर के श्रमिकों से संवाद के कार्यक्रम में रजपुरा ब्लॉक के मामेपुर निवासी कुलदीप कुमार से बातचीत की, जबकि पांच पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आपदा सहायता योजना के प्रमाणपत्र दिए।
योजना के अंतर्गत जिले में 91,584 श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल www.upssb.in का शुभारंभ भी किया। शताब्दी नगर स्थित एनसीआरटीसी के कास्टिंग यार्ड पर लखनऊ से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक-एक योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कुलदीप कुमार से पूछा कि आप कहां काम कर रहे हैं। कुलदीप ने जवाब दिया कि सर मैं रैपिड रेल में कार्य करता हूं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत सुंदर। मुख्यमंत्री ने कुलदीप से उनके पंजीकरण वर्ष के बारे में पूछा। कुलदीप ने बताया कि वह वर्ष 2019 में पंजीकृत श्रमिक बने और उन्हें गत वर्ष भी एक-एक हजार रुपये दो बार आपदा सहायता के रूप में मिले और चिकित्सीय सहायता योजना में तीन हजार रुपये मिले। इस दौरान मुफ्त राशन भी उपलब्ध कराया गया। कुलदीप ने बताया कि उनके परिवार में उनकी मां, पत्नी व दो बेटे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बैठे श्रमिकों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो श्रमिक पीछे बैठे हुए हैं, क्या उन्होंने भी पंजीकरण कराया है? इस पर कुलदीप ने ही जवाब कि सर सभी ने अपना पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम स्थल पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, जिलाधिकारी के. बालाजी, उपश्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट, एनसीआरटीसी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज त्यागी, सहायक श्रमायुक्त सुमित कुमार सहित श्रम विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें