45 साल से ज्यादा उम्र वालों में भी उत्साह, लक्ष्य से 75 फीसदी ने कराया टीकाकरण
मेरठ। 45 साल से ज्यादा उम्र वालों में भी उत्साह नजर आ रहा है। बुधवार को 66 सत्र लगाए गए थे। इन पर 6909 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 9110 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। इस तरह 75.8 प्रतिशत लोग टीकाकरण कराया। पहले यह 50 प्रतिशत का आंकड़ा भी नहीं छू पा रहा था।
वहीं, 18 साल से 44 साल के बीच की उम्र वाले भी टीकाकरण के प्रति काफी जागरूक हुए हैं। स्लॉट खुलते ही बुक हो जाता है। 41 केंद्रों पर 6550 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, 5389 ने टीका लगवाया, जो 82.3 प्रतिशत ने टीका लगवाया। हालांकि 1161 लोग ऐसे रहे जो स्लॉट बुक करने का बावजूद टीकाकरण कराने के लिए केंद्र पर नहीं पहुंचे।
इसके अलावा तीन केंद्रों पर कोवैक्सीन की बूस्टर डोज लगनी थी। इसे 465 लोगों ने लगवाया। यह 500 लोगों को लगाने का लक्ष्य था। जिले में महिलाओं के लिए दो- स्पेशल टीकाकरण बूथ बनाए गए। मेडिकल में लगाए गए बूथ पर 100 का लक्ष्य था, 44 महिलाएं पहुंची। महिला जिला अस्पताल में 100 कई जगह 54 महिलाएं पहुंचीं।