फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहसूमा के कुलदीप को आज मिलेगा लक्ष्मण पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आज बहसूमा के कुलदीप को मिलेगा लक्ष्मण पुरस्कार
विज्ञापन

बहसूमा। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बहसूमा निवासी एथलीट कुलदीप अहलावत को प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में वह मुजफ्फरनगर में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात हैं। रविवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुलदीप को लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। वह शनिवार को लखनऊ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

कुलदीप अहलावत ने बताया कि वह 1500 व 5000 मीटर दौड़ के धावक रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2000 में आल इंडिया यूनिवर्सिटी में 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर रिकार्ड बनाया था। वर्ष 2000 में राष्ट्रीय खेलों में लुधियाना में 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था। 2002 में बुसान एशियाई खेेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 2003 में वर्ल्ड क्रास कंट्री बेल्जियम में प्रतिभाग किया। 2003 में ही एशिया चैंपियनशिप में फिलीपींस में भारत का प्रतिनिधित्व कर जिले और देश का नाम रोशन किया। 2000 से 2005 तक 5000 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 25 स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी हरदयाल राठी भी लखनऊ उनके साथ गए हैं। लक्ष्मण पुरस्कार प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें