फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किनौनी शुगर मिल प्रबंधन को घेरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी पर करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य बकाया होने से किसान परेशान हैं। इसके चलते सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी शुगर मिल के खिलाफ बिगुल बजाने का शनिवार को एलान कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आए सांसद के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि यदि किनौनी शुगर मिल ने किसानों का बकाया एक महीने के अंदर चुकता नहीं किया तो भाजपा कार्यकर्ता प्रबंधन का घेराव कर चक्का जाम कर देंगे। इसे लेकर खुद सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा ने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के सामने हुंकार भरते हुए सांसद और विधायक से इजाजत मांगी। जहां मौजूद कार्यक्रम में किसानों के कार्यकर्ताओं के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि यदि किनौनी शुगर मिल ने एक महीने के अंदर किसानों का भुगतान नहीं किया तो वे चुप बैठने वाले नहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में शुगर मिल प्रबंध का घेराव किया जाएगा। इस पर सांसद ने भी कार्यकर्ताओं और किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि एक महीने के अंदर भुगतान नहीं किया गया तो खुद भाजपा कार्यकर्ता किनौनी मिल पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें