राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी परीक्षा (1) की मेरिट में कृति भार्गव ने 332वी रैंक हासिल की है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद इन उम्मीदवारों में से केवल 19 लड़कियों को चुना जाएगा।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी परीक्षा (1) की मेरिट में मेरठ की कृति भार्गव ने 332वी रैंक हासिल की है। जारी मेरिट में देश भर से कुल 519 उम्मीदवारों का चयन किया गया।
चिकित्सीय परीक्षण के बाद इन उम्मीदवारों में से केवल 19 लड़कियों को चयनित किया जाएगा। कृति ने 10वीं सोफिया गर्ल्स स्कूल और 12वीं केएल इंटरनेशल से की।
फिलहाल कृति पूना स्थित फ्लेम विश्वविद्यालय से लिबरल आर्ट्स से स्नातक कर रही हैं। कृति की माता ऋतु भार्गव सोफिया गर्ल्स स्कूल में आर्ट्स की अध्यापिका हैं, पिता कमल भार्गव वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। कृति का सपना फाइटर पायलेट बनने का है।