फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता कांड : मेरठ के 800 निजी चिकित्सक आज हड़ताल पर, ओपीडी रखेंगे बंद

Fri, 16 Aug 2024 10:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शहर के 800 निजी चिकित्सक आज हड़ताल पर रहेंगे। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्याकांड की घटना से डॉक्टरों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म के विरोध में न्याय मार्च निकालते डॉक्टर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर दुष्कर्म हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को शहर के सभी 800 निजी चिकित्सक ओपीडी बंद रखेंगे। ऐसे में चिकित्सा सेवा बाधित हो जाएगी। हालांकि इमरजेंसी सेवा अस्पतालों में जारी रहेगी। इस बात की जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आईएमए हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कहा कि मुख्यालय और प्रांतीय आईएमए के निर्देश पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि 17 अगस्त को सुबह छह बजे से 18 अगस्त सुबह 6 बजे तक शहर के सभी चिकित्सक ओपीडी कार्य का बहिष्कार करेंगे। सुबह शांति मार्च भी निकाला जाएगा। यह मार्च आईएमए हॉल से शुरू होकर ईव्ज चौराहा, डीएन कॉलेज से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगा।
 
विज्ञापन

जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दोबारा चिकित्सक वहां से पैदल वापस लौटेंगे। सचिव डॉ. नवनीत गर्ग ने कहा कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ त्वरित सुनवाई के अतिरिक्त अधिकतम सजा दी जानी चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी कार्य करने वालों को विशेष सुरक्षा प्रदान करने के लिए कानून भी बनाया जाना चाहिए।

डॉ. जेवी चिकारा ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों को विशेष संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद को सशक्त कर भारत में कहीं भी काम करने वाले मेडिकल छात्रों और सभी चिकित्सकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। सचिव डॉ. तरुण गोयल ने बताया कि आईएमए हॉल में मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन में मेडिकल कॉलेज के ट्रेनी डॉक्टर्स भी शामिल होंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें