करारी हार के बाद बसपाइयों के बीच चल रही रार और तेज होती जा रही है। मंगलवार को ईवीएम के विरोध में आयोजित धरने प्रदर्शन से ठीक पहले बसपाई लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। निष्कासित किए गए उत्तराखंड प्रभारी प्रशांत गौतम के समर्थक नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अतर सिह राव का पुतला फूंकने वाले थे कि पूर्व विधायक योगेश वर्मा के समर्थक विरोध में खड़े हो गए। पुलिस ने बमुश्किल मामले को संभाला। वहीं बसपाइयों ने नसीमुद्दीन और अतर सिंह राव का पुतला फूंका।
विज्ञापन
2 of 6
ईवीएम को लेकर हंगामा करते बसपाई
यूपी चुनाव में धराशायी होने के बाद बसपाई अब आपस में ही लड़ रहे हैं। पिछले माह पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में बसपा महासचिव नसीमुद़्दीन सिद्दीकी के सामने ही उनका विरोध हुआ तथा पुतले फूंके गए। पूर्व विधायक योगेश वर्मा और उत्तराखंड प्रभारी रहे प्रशांत गौतम आपस में भिड़ गए जिस पर बाद में प्रशांत को निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन
3 of 6
लाठी लेकर भागता युवक
मंगलवार को बसपाइयों ने ईवीएम के विरोध में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का एलान किया था। जैसे ही यहां बसपाई जुटने शुरू हुए तो निकट ही अंबेडकर चौक पर हंगामा शुरू हो गया। प्रशांत गौतम समर्थकों ने नसीमुद्दीन और अतर सिंह राव के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। उनका पुतला फूंकना चाहा तो विरोध में योगेश वर्मा समर्थक आए गए। धक्का मुक्की मारपीट शुरू हो गई। दोनों गुट के लोग लाठियां लेकर एक दूसरे की और दौड़ पड़े। पुलिस ने लाठियां फटकार कर किसी तरह से टकराव रोका, लेकिन एक पक्ष ने नसीमुद़्दीन और अतर सिंह का पुतला जला ही दिया। उनका आरोप था कि उन्होंने बसपा को गर्त में पहुंचाने का काम किया। पैसे लेकर टिकट बांटे और सही लोगों को ठिकाने लगाया।
4 of 6
आपस में भिड़े बसपाई
ईवीएम के खिलाफ बसपाइयों ने कमिश्नरी और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसमें पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि सरधना, देवबंद आदि ऐसे क्षेत्रों से भाजपा को वोट मिला है जो पूरी तरह से मुस्लिम बहुल हैं। इससे पता चलता है कि ईवीएम में गड़बड़ी थी। पूर्व विधायक सतेन्द्र सौलंकी ने कहा कि बूथ पर दलितों की 450 वोट पड़ी जो बसपा की थी पर एक भी वोट नहीं निकली।
विज्ञापन
5 of 6
बसपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े
पूर्व विधायक हाजी याकूब कुरैशी ने कहा कि अगर बसपइयों को परेशान किया गया तो मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। पूर्व जिला प्रभारी शाहजहां सैफी ने कहा कि प्रदेश सरकार के फैसलों से मुस्लिमों में दहशत है। गजराज नागर, इमरान कुरैशी आदि ने कहा कि अगले चुनाव बैलेट पेपर से ही कराए जाएं। जिलाध्यक्ष अश्वनी जाटव, हसीन यासीन, रविराज, चतर सिंह जाटव, अमित शर्मा, दिनेश काजीपुर, हाजी शबील, डॉ. ओमप्रकाश, ओमपाल खादर आदि मौजूद रहे। बाद में बसपाइयों ने सीएम एवं पीएम का पुतला फूंका। इससे पहले पुलिस के साथ जमकर धक्का मुक्की हुई।
मंच पर पूर्व पार्षद प्रदीप गुर्जर बोलने लगे तो योगेश वर्मा ने उन्हें टोक दिया। यह कहते हुए कि गुर्जरों ने तो बसपा को वोट ही नहीं दिया। ऐसे में हंगामा हो गया। प्रदीप ने कहा कि यह सभी गुर्जरों का अपमान है। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ।