फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य शैली की बारीकियों को जाना

विज्ञापन
बाल भारती प. स्कूल में कथक ​नृत्य सिखाते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। बाल भारती पब्लिक में भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को संजोने एवं विद्यार्थियों में शास्त्रीय नृत्य के प्रति रुचि जागृत करने के लिए कथक नृत्य कार्यशाला आयोजित की।
विज्ञापन

कार्यशाला का मार्गदर्शन कथक नृत्यांगना अर्पण चित्तौड़िया ने किया। कार्यक्रम में भारत की गौरवशाली संस्कृति और प्राचीन कथक नृत्य शैली की बारीकियों को जाना। नृत्यांगना अर्पण चित्तौड़िया ने कथक की मूल भाव भंगिमा, ताल, लय, मुद्राओं तथा कथात्मक प्रस्तुति की बारीकियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
संयोजक मोहित शाहनिया ने बताया कि नन्हें कलाकारों को भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य कला से जोड़ने का यह एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने आगे बताया कि निकट भविष्य में विद्यालय परिसर में नियमित सिंगिंग, म्यूजिक व फिटनेस की कक्षाएं भी आरंभ की जाएंगी। जिससे विद्यार्थी बहुमुखी प्रतिभा का विकास कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें