फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में कुख्यातों की पेशी, सुरक्षा कड़ी 

Wed, 23 May 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुख्यातों की पेशी को देखते हुए मंगलवार को कचहरी में अलर्ट रहा। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की। इससे हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। वहीं पुलिस की लापरवाही भी सामने आई। कई पुलिस वाले बंदियों को अपने मोबाइल से बात कराते भी देखे गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को योगेश भदौड़ा, उधमसिंह, मोनू जाट, कपिल व सलमान समेत एक दर्जन से अधिक अपराधियों की पेशी थी। उसके चलते सीओ सिविल लाइन व सीओ कोतवाली समेत कई थाने की पुलिस फोर्स लेकर कचहरी में चेकिंग अभियान चलाया। जहां पर दर्जनों संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। वह बगैर आईडी के कचहरी में घूमते मिले। कुख्यातों से मुलाकात करने वाले लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि कुख्यातों के प्रति पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस वालों को भी चेतावनी दी गई है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में सभी कुख्यातों की पेशी कराई। सभी कुख्यात अलग अलग जनपदों की जेल से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें