फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता ने भागकर बचा ली जान, बेटे की हो गई मौत

Sat, 28 Jan 2017 03:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम जिसौरा में बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम देखकर लौट रहे पिता-पुत्र पर पांच लोगों ने रंजिशन ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें किशोर की मौत हो गई जबकि पिता ने भागकर जान बचाई। हत्या की खबर से सैकड़ों ग्रामीण जंगल में पहुंचे। वहीं, तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मुंडाली थानांतर्गत गांव जिसौरा निवासी तनवीर पुत्र अनफराज ने बताया कि उसका बारह वर्षीय भतीजा वकार अहमद पुत्र नाजिम पास के गांव रछौती स्थित मदरसे में पढ़ता था। गणतंत्र दिवस पर मदरसे की छुट्टी थी। इसलिए वकार अपने गांव आया हुआ था। तनवीर ने बताया कि वकार अपने पिता नाजिम के साथ गांव अजराड़ा मार्ग स्थित स्कूल में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम देखने गया था। वे दोपहर बाद करीब दो बजे वहां से लौट रहे थे। इस दौरान जंगल में घात लगाए पांच लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें नाजिम ने एक ट्यूबवेल की पीछे छिपकर जान बचाई परंतु वकार की सीने में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सीओ किठौर विनोद सिरोही भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तनाव के मद्देनजर किठौर, खरखौदा, परीक्षितगढ़, भावनपुर और मुंडाली पुलिस भी गांव पहुंची। देर शाम पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, मृतक की मां मोहसिना का बेटे के गम में बुरा हाल था। वहीं, बारिश के चलते शव शुक्रवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सका। उधर, मृतक के चाचा तनवीर ने मुंडाली थाने पर अकरम, वसीयत पुत्रगण जमील, अजबर, कादिर पुत्रगण जमालुद्दीन, शादाब पुत्र अब्दुल समद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी परंतु वे हत्थे नहीं चढ़ सके। वहीं तनवीर ने बताया कि वकार से दो बड़ी बहने हैं। उसका छोटा भाई अनकार अहमद (9) का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें