भाजपा नेताओं को गांव में घुसने नहीं देंगे
गांव ठस्का, तहसील रुड़की, जिला हरिद्वार के किसान बबलू, राजकुमार, राज कमल, संजीव, दीपक राणा, आनंद राणा, गोविंद राणा, मनोज कुमार, राजपाल सिंह, सुखबीर, जसबीर, कालूराम आदि ने मंसूरपुर में हाईवे पर बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में केंद्र सरकार ने किसानों के साथ ज्यादती की है। किसान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपने गांव में घुसने नहीं देंगे। उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। दस दिन की यात्रा किसानों ने शांतिपूर्वक पूरी की। बीच में कोई झंझट पैदा नहीं हुआ। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों को सरकार ने सोची समझी रणनीति के तहत रोक दिया। इसके बाद किसानों पर लाठीचार्ज कराया गया। किसानों ने अपनी ताकत का एहसास कराते हुए मंगलवार की रात को एक बजे किसान घाट पर पहुंचे।
वादाखिलाफी की तो, इससे बड़ा आंदोलन होगा : फौजी
भाकियू के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी ने कहा कि सरकार अब किसानों के साथ किए गए समझौते को ईमानदारी के साथ लागू करें। सरकार यदि वादाखिलाफी करेगी तो भाकियू अबकी बार इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी। फौजी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। दिल्ली में किसानों पर लाठीचार्ज करके सरकार ने किसानों के प्रति अपनी मानसिकता को दर्शा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जो क्षति पहुंची हैं, उनका मुआवजा दे और घायल किसानों का इलाज कराकर उनको भी आर्थिक सहायता दें। अनुज पहलवान, बिट्टू ठाकुर, संजय राठी, भूरा, दिलशाद, संजीव राठी, राजीव कुमार आदि कार्यकर्ता किसान क्रांति यात्रा में गए थे, जो लौट आएं हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/