राम रहीम के हत्यारोपी पवन सैनी ने पुलिस को बताया कि उसके नशा करने और अन्य कई आदतों की पोल मोहल्ले के लोगों के सामने मृतक ने खोल दी थी। रोजाना इशारा करके राम रहीम मोहल्ले के लोगों को उसके विषय में बताता था, इससे उसे चिढ़ हो गई। हत्या करने के बाद वह अपने घर जाकर सो गया। उसने अपने परिजनों को भी इसके बारे में नहीं बताया।
मैंने राम रहीम को मारा, कोई दुख नहीं
पकड़े गए हत्यारोपी पवन सैनी को राम रहीम की हत्या का कोई अफसोस नहीं है। जिस समय पुलिस उसे पकड़ कर कोतवाली लाई तो वह हंसता रहा। खुलासे के दौरान भी वह बेखौफ होकर सब कुछ बोल रहा था। वहां पर भी वह हंसता रहा। उसने कहा कि मैंने ही राम रहीम को मारा है। मुझे कोई दुख नहीं है।
घटना स्थल से 30 मीटर दूर है हत्यारोपी का घर
पुराना कस्बा पुलिस चौकी के सामने जिस स्थान पर राम रहीम की हत्या की, वहां से हत्यारोपी पवन सैनी का घर मात्र 30 मीटर की दूरी पर है। वह 28 मार्च की रात को चुपचाप घर से निकल आया। परिजनों को भनक तक नहीं लगने दी। हत्या से पहले पवन सैनी पुलिस चौकी के आसपास ही घूमता रहा और राम रहीम के आने बाद उसकी हत्या कर अपने घर में चला गया।
पढ़ें : अनैतिक संबंधों में युवक की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ शव देख सन्न रह गए बच्चे
पुराना कस्बा निवासी भाजपा के जिला मंत्री और सराय मंडल प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक राम रहीम की अस्थियों को यमुना नदी में रेत में दबाया। 10 अप्रैल को प्याऊ पर तेरहवीं का कार्यक्रम होगा। हिंदू रिवाज से तेरहवीं होगी। ब्रह्म भोज कराया जाएगा। तेरहवीं के बाद हत्यारोपी पवन सैनी और उसके परिवार के सामाजिक बहिष्कार के बारे में विचार किया जाएगा।
साइको है हत्यारोपी
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पकड़ा गया हत्यारोपी पवन सैनी साइको है। वह गांजा का नशा करता है। हत्या के समय भी उसने नशा किया हुआ था। इसका पकड़ा जाना बहुत जरूरी था, क्योंकि वह फिर से कोई घटना भी कर सकता था। उन्होंने बताया कि जनपद में टीम बनाकर इस तरह के साइको युवकों की तलाश कराई जाएगी और उन पर निगाह रखी जाएगी, ताकि भविष्य में फिर से इस तरह की कोई वारदात न हो सके।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/