हत्या के िवरोध में पेट्रोल पंप पर विलाप करते दीपक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ पुलिस ने दीपक हत्याकांड मामले में हत्यारोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। परतापुर हाईवे स्थित डीजल पंप पर रविवार देर रात सेल्समैन दीपक सैनी की हत्या उसके साथी सेल्समैन सन्नी ने कर दी थी।
इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के अनुसार सोमवार को पुलिस की दबिश का पता चलने पर सन्नी हरिद्वार में अपने चाचा के यहां से निकल गया था। मंगलवार रात सन्नी की लोकेशन रिठानी में पूठा रोड पर मिली। जिसके बाद उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दीपक की बाइक और पंप की डीजल बिक्री के 24 हजार रुपये बरामद कर लिए गए।
पढ़ें : जमीन के विवाद में मर्डर, भाजपा नेता समेत चार के खिलाफ केस दर्ज