फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत युवती मिली, कोर्ट में बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसोरा से अपहरण की गई 19 वर्षीय संजना को सोमवार को मिल गई है। डाॅक्टरी परीक्षण के बाद युवती को न्यायालय में पेश किया गया, जहां पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष युवती के बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

गांव जिसोरा निवासी संजय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 19 वर्षीय बेटी संजना को उसकी मौसी मुकेश देवी अपने साथ ले गई थी और बेटी की जान पहचान संजीव से कराई थी। पूछने पर मुकेश देवी उसकी बेटी के बारे में नहीं बता रही है। आरोप लगाया था कि संजना को वह संजीव से शादी कराने के लिए अपहरण कर ले गई। उधर, पता चला कि मुकेश देवी ने उसकी पुत्री संजना को डेढ़ लाख रुपये में संजीव को बेचा है, जिससे 70 हजार रुपये नकद मिले हैं। शेष उधार बाद में दिए जाएंगे।
एसओ मुंडाली दिव्य प्रताप सिंह ने बताया कि संजना तलाश के बाद मिल गई है। उसे डाॅक्टरी परीक्षण के उपरांत संबंधित न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया गया है। लड़की के न्यायालय में बयान के आधार पर ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी मौसी के साथ ही संजीव कुमार को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें