फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोप में जेठ बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अपर जिला जज (कोर्ट संख्या-छह) ओम प्रकाश ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी जेठ रविंद्र निवासी कोलका थाना मंगलौर हरिद्वार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। घटना थाना हस्तिनापुर क्षेत्र में हुई थी। इसके अनुसार थाना हस्तिनापुर क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता सीमा लापता हो गई थी। ढूंढने पर भी वह नहीं मिली। सीमा के भाई ने उसके पति सोनू, जेठ रविंद्र, प्रदीप के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा छह अगस्त 2008 में थाना हस्तिनापुर में दर्ज कराया था। इस मामले में न्यायालय के समक्ष कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं हुआ। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में रविंद्र को बरी कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें