फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ख्याति ने लगाई सोने की छलांग, मानसी से जीता रजत

Mon, 25 May 2026 08:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
ख्याति माथुर कोच गौरव त्यागी के साथ
विज्ञापन
सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊंची कूद में छाईं मेरठ की बेटियां, रीत राठौर पांचवे नंबर पर रही
विज्ञापन

-कॉमनवेल्थ क्वालिफाइंग मार्क से चूकी, अब एशियन गेम्स पर नजर
रांची में चल रही है 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। : झारखंड के रांची स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रही 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में ऊंची कूद में मेरठ की ख्याति माथुर और मानसी तोमर ने शानदार प्रदर्शन किया। ख्याति ने 1.82 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मानसी तोमर ने 1.80 मीटर छलांग लगाकर रजत पदक हासिल किया। मेरठ की रीत राठौर 1.73 मीटर की छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर रही।

तीसरे स्थान पर अभिनया एस शेट्टी (जेएसडब्ल्यू) और रुबिना यादव (हरियाणा) संयुक्त रूप से रहीं। जिन्होंने 1.73 मीटर की छलांग लगाई। मेरठ की ही रीत राठौर पांचवें नंबर पर रही हालांकि उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव उनके कोच गौरव त्यागी ने भी उन्हें बधाई दी। हालांकि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तय किए गए क्वालिफाइंग मार्क से वह चूक गई।
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाइंग मार्क ऊंची कूद में महिला वर्ग के लिए 1.92 मीटर निर्धारित किया गया है। इस प्रतियोगिता में कोई भी खिलाड़ी इस मार्क को नहीं छू सका। मेरठ की तीनों ही खिलाड़ी इस मार्क तक नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते वह कॉमनवेल्थ में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगी। हालांकि तीनों ही खिलाड़ी अपने अभी तक प्रदर्शन से एशियन गेम्स में अपनी दावेदारी मजबूत कर सके हैं। एशियन गेम्स का क्वालिफाइंग मार्क 1.80 मीटर है। और ख्याति, मानसी और रीत तीनों ही खिलाड़ी कई प्रतियोगिताओं में यह मानक पार कर चुकी हैं। अभी तक ख्याति ने दो बार, मानसी ने एक बार और रीत ने एक बार 1.80 मीटर से ऊंची कूद लगाई है। अब तीनों ही खिलाड़ियों की नजर एशियन गेम्स के ट्रायल पर है।
ख्याति माथुर की उपलब्धियां
मेरठ के मोदीपुर निवासी ख्याति माथुर ने कम उम्र में ही कई नेशनल और जूनियर नेशनल में अपने नाम की तरह ख्याति प्राप्त की है। हाल ही में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-5 में भी उन्होंने 1.78 मीटर ऊंची छलांग लगाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीता। उन्होंने इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.86 मीटर ऊंची कूद कूदकर स्वर्ण पदक जीता था। इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 में स्वर्ण, नेशनल प्रतियोगिता 2023 में कांस्य, 2022 जूनियर नेशनल गेम में स्वर्ण पदक जीतने के साथ मीट रिकॉर्ड बनाया। फेडरेशन कप 2022 में स्वर्ण पदक हासिल किया।
मानसी तोमर भी खूब बटोर चकी हैं पदक
मानसी तोमर : गंगानगर निवासी ऊंची कूद की खिलाड़ी मानसी तोमर ने हाल ही में एथलेटिक्स सीरीज-5 में 1.70 मीटर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक जीता है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से सबको आश्चर्यचकित किया।उन्होंने भी इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.76 मीटर ऊंची कूद लगाकर कांस्य पदक जीता था। कई प्रतियोगिताओं में वह स्वर्ण और सिल्वर पदक प्राप्त कर चुकी हैं। 2023 नेशनल गेम्स में रजत पदक, जूनियर नेशनल में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


प्रतिदिन 6 से 7 घंटे की तैयारी से जीते पदक
ख्याति माथुर ने कहा कि उनके पदक प्राप्त करने के पीछे उनकी और उनके कोच की कड़ी मेहनत है। वह प्रतिदिन करीब 6 से 7 घंटे तैयारी करती हैं। उन्होंने कोच गौरव त्यागी को भी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय दिया। पारुल, अन्नू समेत कई खिलाड़ियों ने अपने शुरुआती दिनों में स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही तैयारी की। पैरा में भी उनके कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पटल पर छाए हुए हैं।

ख्याति माथुर कोच गौरव त्यागी के साथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें