फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला की मौत के 17 दिन बाद लगाया दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग
विज्ञापन

बोले- बाइक और सोने की चेन की कर रहे थे मांग

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अमरसिंहपुर गांव निवासी रुखसाना ने अपनी बेटी हिना की मौत के 17 दिन बाद दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अतिरिक्त दहेज के लिए हिना की हत्या की गई। बिना पोस्टमार्टम के शव दफना दिया गया। मंगलवार को परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत देकर कब्रिस्तान से शव निकालकर पोस्टमार्टम की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अमरसिंहपुर गांव निवासी रुखसाना का कहना है कि उन्होंने हिना की शादी छह साल पहले लिसाड़ी गेट निवासी युवक से की थी। उनके कोई संतान नहीं थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बाइक, सोने की चेन और डबल बेड की मांग करते थे। 8 मई को हिना ने फोन कर कहा था कि अतिरिक्त दहेज न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अगले दिन 9 मई की शाम 3:45 बजे उन्हें हिना की मृत्यु की सूचना मिली। ससुराल वालों का कहना था कि ने उसकी हार्ट अटैक से मौत हुई है। जबकि हिना के गर्दन पर चोट का निशान था। कमरे में पंखे की पंखुड़ी भी मुड़ी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हिना की हत्या की गई है। ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही हिना के शव को दफना दिया। हिना की मौत के बाद उसके भाई अकरम और बहन नरगिस की तबीयत खराब हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके चलते वह पुलिस से शिकायत नहीं कर पाए थे। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें