फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिर्वा जलालपुर में रुपयों के लेनदेन में युवक को छुरा घोंपा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खिर्वा जलालपुर में रुपयों के लेनदेन में युवक को छुरा घोंपा, मौत
विज्ञापन

सरधना। सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर गांव में रुपयों के लेनदेन में हुए विवाद में रविवार देर रात दो पक्षों में जमकर चाकू-छुरे चले, जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम का माहौल है। पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

खिर्वा जलालपुर गांव में बाबू बंजारा के पुत्र साकिब का अशरफ पुत्र जमात अली, पप्पू उर्फ अकरम पुत्र शेरखान, शाहरुख पुत्र नूरू, विजय उर्फ चांद खान पुत्र सांवरिया के साथ 5400 रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। दो माह पूर्व यह रुपये उसने अशरफ को दिए थे। जिसके चलते रविवार रात करीब 10.30 बजे साकिब ने अपने साथियों के साथ धारदार हथियारों से हमला करके चारों को घायल कर दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने अशरफ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

सीओ आरपी साही का कहना है कि रुपयों के लेनदेन में युवक को छुरा घोंपा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। अन्य साथी घायल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें