फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : कंकरखेड़ा में डेढ़ लाख लूटकर सलमान गैंग के शूटर ने युवक को मारी गोली, घायल

Tue, 18 May 2021 12:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ के कंकरखेड़ा में थानाक्षेत्र में फतेहउल्लापुर में जेल में बंद शातिर अपराधी सलमान गैंग के शूटर से डेढ़ लाख रुपये लूटकर एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


फतेहउल्लापुर में गुलफाम(32) अपने दोस्त आमिर के साथ पड़ोसी आकिल के घर गया था। पुलिस के मुताबिक गुलफाम और आमिर का अकील से किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हो गई। आरोप है कि आकिल में फोन करके सलमान गैंग के शूटर शाहरुख को बुला लिया।

शाहरुख तीन साथियों के साथ पहुंचा और फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली गुलफाम के सीने में लगी। जानकारी लगते ही लिसाड़ी गेट पुलिस पहुंची। पुलिस ने गुलफाम को हापुड़ रोड स्थित जगदंबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने शाहरुख और उसके साथियों की तलाश में दबिश दी। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना कि शाहरुख और उसके तीन साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  चारों आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी शाहरुख सलमान के साथ सोतीगंज निवासी बिलाल की हत्या के मामले में जेल जाना बताया गया है। फिलहाल शाहरूख जमानत पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें