फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा ने देश के लिए दी कुर्बानियां : रणजीत

Sun, 05 Oct 2025 07:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियो को सरोपा भेट करती गुरुद्वारा साहिब कमेटी स्रोत संवाद
विज्ञापन
सैफपुर कर्मचंदपुर में खालसा पंथ के दूसरे पंज प्यारे भाई धर्म सिंह जी का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया
विज्ञापन


हस्तिनापुर। पंच प्यारे भाई धर्म सिंह जन्म स्थली सैफपुर कर्मचंदपुर में खालसा पंथ के दूसरे पंज प्यारे भाई धर्म सिंह जी का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में प्रसिद्ध रागी एवं दाढ़ी जत्थों ने सिखों की बहादुरी के इतिहास का व्याख्यान कर संगतों को निहाल किया। प्रमुख सेवादार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि जिस खालसा ने देश के लिए अनेकों कुर्बानियां दी।
श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर साहिब में स्नान कर धर्म लाभ अर्जित किया। गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत ने भी मत्था टेका। गुरुद्वारा कमेटी ने उनका सरोपा भेंट कर सम्मान किया। बाबा बचन सिंह के सानिध्य व बाबा सुरेंद्र सिंह शान के प्रबंधन में मेले की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की संपूर्णता के पश्चात भोग से हुई। समारोह में रागी जत्थों ने पंज प्यारा भाई धर्म सिंह का इतिहास सुनाते हुए सभी को निहाल किया। प्रचारक ज्ञानी हरबीर सिंह ने कीर्तन के माध्यम से कहा कि मेरठ की धरती क्रांतिकारी है। ।
विज्ञापन

उन्होंने इस तीर्थ को प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की मांग भी की। गुरुद्वारा साहिब पहुंचे भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि यह ऐतिहासिक स्थल है। पौराणिक समय में हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह के आह्वान पर अपना शीश भेंट करने वाले दूसरे पंज प्यारे थे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानी ब्रजपाल सिंह ने किया। इस मौके पर बाबा बलदेव सिंह‚ अनुराग चौधरी‚ जज सिंह‚ गुरप्रीत सिंह‚ हर्ष चहल‚ सुंदर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

काय्रक्रम में यह अतिथि भी पहुंचे
हस्तिनापुर। भाई धर्मसिंह जी के जन्म उत्सव के अवसर पर भव्य कीर्तन दरबार कार्यक्रम में धर्म प्रचार कमेटी सिख मिशन हापुड़ के ज्ञानी धर्म प्रचारक, बृजपाल सिंह, क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल के प्रपोत्र तस्वीर सिंह चपराना, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर, शोध संस्थान के डायरेक्टर भास्कर निगम भी पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी ने सरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी ने भाई धर्म सिंह के बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियो को सरोपा भेट करती गुरुद्वारा साहिब कमेटी स्रोत संवाद

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियो को सरोपा भेट करती गुरुद्वारा साहिब कमेटी स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें