फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रिसरक्टेड इलेवन ने सात विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विद्या नॉलेज क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान पर रविवार को रिसरक्टेड इलेवन और डीसी क्लब के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें रिसरक्टेड इलेवन ने डीसी क्लब को सात विकेट से हराया। डीसी क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 24.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 161 रन बनाए। टीम में तरूण ने 32, मोहित ने 26, शिवम ने 20 रनों का योगदान दिया। रिसरक्टेड इलेवन की ओर से हरेंद्र ने चार, सुनील और देवेंद्र ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिसरक्टेड इलेवन ने 21.2 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल किया। राहुल तोमर 87, अक्की 17, अवधेश ने 11 रनों को योगदान रहा। डीसी क्लब की ओर से अजीत ने दो, संपन्न और मोहित विधान ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर आफ द मैच राहुल तोमर (रिसरक्टेड इलेवन) और बेस्ट बॉलिंग के लिए हरेंद्र को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें